हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर। सूर्य की उपासना के पर्व छठ पूजा पर समाजसेवी संजय ठुकराल ने रविन्द्र नगर में कल्याणी नदी पर पहुंच कर छठ पूजा घाट में छठ पूजा का विधिवत पूजा अर्चना कर छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल ने सभी को छठ पूजा पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छठ पूजा का पर्व पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती है। यह नदियों की पवित्रता का पर्व है, सूर्य की दिव्यता का पर्व है, अघ्र्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है। प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि छठ एक महान परम्परा है। यह हमें प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। छठ का महत्व डूबते सूर्य को अघ्र्य देने में है श्रद्धालु दिन के दौरान कठोर उपवास करने के बाद त्योहार की समाप्ति पर नदियों और तालाबों के पानी में पवित्र स्नान करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि धार्मिक पर्वों का मिल जुलकर मनाने से इन त्यौहारों का उत्साह और बढ़ जाता है। धार्मिक पर्व हमें संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही मन में नई उर्जा का संचार भी करते हैं।

Spread the love

ॐ सूर्याय नमः ॥
भारतीय संस्कृति में विभिन्न लोकपर्वों ने सदैव ही हमें प्रकृति के प्रति आदरभाव सिखाया है, आज सूर्य उपासना के लोकपर्व छठ पूजा पर रुद्रपुर, उधम सिंह नगर ,उत्तराखंड एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान सूर्य और छठी मैया का यह पर्व हम सभी के परिवार में प्रेमभाव, समाज में सुख-समृद्धि एवं जीवन में नई ऊर्जा लेकर आये यही कामना है।
समाजसेवी संजय ठुकराल

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड


Spread the love