

महाकुंभ में चर्चित हुए ‘आईआईटी बाबा’ उर्फ अभय सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के न्यूज डिबेट कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि भगवाधारी कुछ लोग न्यूज रूम में आए और कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद निजी चैनल ने साझा किया है जिसके बाद लोग इसको पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे कुछ साधुओं द्वारा अभय सिंह को अपशब्द कहे जा रहे हैं। कोई उनको पाखंडी बोल रहा है तो किसी का कहना है कि वो पाकिस्तानी एजेंट हैं।
मामला बिगड़ता देख वो वहां से जाने लगते हैं लेकिन तभी उनकी पिटाई हो जाती है। इस बीच आईआईटी बाबा भी नाराज हो जाते हैं और एंकर को धक्का देते हैं। फिर डंडे से एक बाबा ने उनकी पिटाई कर दी जिससे वो भड़क गए है। इस सारे मामले के बाद अभय सिंह उसी चैनल पर धरने पर बैठ गए। इस वीडियो के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं और इस पिटाई की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
अभय सिंह पर दूसरे ग्रुप के बाबाओ के द्वारा आक्रामक रूप अपनाया जा रहा है। अभय सिंह को फर्जी बाबा करार दिया जा रहा है। जबकि सोशल मीडिया पर अभय सिंह पर हमला करने वाले अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले बाबाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है। अभय सिंह के प्रति लोगों की सहानुभूति सोशल मीडिया में देखने को मिल रही है। टीवी चैनल भी संदेह के घेरे में है। संयोजित तरीके से डरा धमकाकर बाबा को डिबेट में बैठने की कोशिश की जा रही थी। जैसे अभय सिंह ने कर दिया।




