ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर के साथ-साथ पापी ग्रह माना जाता है। इसके अलावा इसे कर्म का कारक भी कहा जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

Spread the love

शनि को अनुशासन, व्यावहारिकता, संरचना, कानून और सामाजिक न्याय का कारक माना जाता है। ऐसे में दंडनायक शनि की स्थिति में जरा सा भी बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। बता दें कि शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश किया है और साल 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान उनकी स्थिति में बदलाव का असर भी देख-दुनिया पर देखने को मिल जाता है। कर्मफल दाता शनि 13 जुलाई को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता]

बता दें कि शनि करीब 138 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे और 28 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शनि की उल्टी चाल कई राशियों के लिए लाभकारी, तो कई राशियों के जीवन में और अधिक मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शनि सातवें भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी के कई चांसेस मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में खूब मुनाफा के साथ-साथ धन में बढ़ोतरी हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो उनके द्वारा की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। कुछ जातक अपने रिश्ते को विवाह में बदल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। रियल एस्टेट और संपत्ति के माध्यम से लाभ मिल सकता है। इसके अलावा नया वाहन खरीद सकते हैं या फिर नया घर बनवा सकते हैं। धैर्य, अनुशासन, प्रतिबद्धता से किए गए कार्य में खूब सफलता हासिल हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री चाल चलना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शनि उल्टी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ धीरे-धीरे मिल सकता है। नौकरी के नए चांसेस मिल सकते हैं। इस राशि को साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिली है। ऐसे में संचार कौशल, साहस, नेटवर्क के क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को काफी अधिक लाभ मिल सकता है। आपकी वाणी का प्रभाव काफी अधिक होगा। संचार कौशल में वृद्धि होने से आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों, करीबी दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ यात्राएं करके आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। शनि तीसरे भाव में बैठकर तीसरी दृष्टि से आपके पांचवें भाव को देखेंगे। ऐसे में रिश्तों में चली आ रही समस्याएं भी कम हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। अपनी फिटनेस का ख्याल रखकर आप खुद ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आत्म चिंतन करते हुए नजर आ सकते हैं। सामाजिक जीवन में आप अधिक एक्टिव रह सकते हैं। ऐसे में आप मए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाले हैं। विदेश में नौकरी या व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपका अच्छा समय बीत सकता है। करियर में भी खूब सफलता के योग बन रहे हैं। धैर्य के साथ किए गए काम में सफलता हासिल हो सकती है।

इस साल हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अच्छी है, जिसके कारण पंचग्रही, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में


Spread the love