अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डुबकी लगाईप्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

Spread the love

अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डुबकी लगाई

रुद्रपुर के पिपलिया नंबर दो में आयोजित सार्वजनिक अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डुबकी लगाई। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कार्यक्रम में शिरकत कर कीर्तन का आनंद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। महाराष्ट्र, उड़ीसा, दिनेशपुर और वृंदावन से आई कीर्तन मंडलियों ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शामिल होने पर आयोजकों ने पूर्व विधायक ठुकराल का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है, जिससे युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर प्रशांत मुखर्जी, वरुण मंडल, ललित सिंह बिष्ट, रामकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश स्वर्णकार, रमेश मंडल, कार्तिक हाल्दार, कमल चंद्र, गोविंद स्वर्णकार, दीपक शील, आदित्य कुमार, बबलू समद्दार, राकेश स्वर्णकार, सुभाष मिस्त्री, विजय मंडल, तरुण मंडल, तपनशील, कन्हई, बंसी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


Spread the love