स्वदेशी मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) में दुनिया के कई देश अपनी रुचि दिखा रहे हैं। इस बीच, भारत ने आर्मेनिया को पिनाका रॉकेट की आपूर्ति शुरू कर दी है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब भारत ने इसी समय आर्मेनिया को अपने आकाश वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की भी आपूर्ति शुरू की है।

भगवान शिव के दिव्य धनुष के नाम पर पिनाका रॉकेट प्रणाली का नाम
पिनाका रॉकेट प्रणाली का नाम हिंदू देवता शिव के दिव्य धनुष ‘पिनाका’ के नाम पर रखा गया है। इस प्रणाली में फ्रांस की ओर से उस समय रुचि दिखाई गई है, जब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने इस साल फ्रांस का उच्च स्तरीय दौरा किया। भारत अपनी स्वदेशी रक्षा प्रणालियों के निर्यात को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है और 2014 के बाद से इसमें उसने कामयाबी हासिल की है। फ्रांस, अमेरिका के बाद भारतीय रक्षा उपकरणों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। भारत फ्रांस को कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी आपूर्ति करता है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

Advertisement