
रुद्रपुर,उत्तराखंड में महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा, एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में उभर कर सामने आई हैं। हाल ही में, उन्होंने 33% महिला आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर एक विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जिसमें दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
इस आंदोलन के तहत, महिला कार्यकर्ताओं ने लाल रंग की पोशाक पहनकर और तख्तियां लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने संसद में 33% महिला आरक्षण बिल तो पारित किया था, लेकिन उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है, जिससे महिलाओं में भारी असंतोष है।
श्रीमती मीना शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने रुद्रपुर की हाल की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा के एक नेता द्वारा दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यह दर्शाता है कि सरकार महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर उदासीन बनी हुई है।
महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष ममता हालदार, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, सरोज रानी, मंजू जैन, पूर्व सभासद मालती मौर्य सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
श्रीमती मीना शर्मा का संघर्ष महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। उनका दृढ़ संकल्प और नेतृत्व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक: मीना शर्मा का संघर्ष सकता, बल्कि उसे और अधिक बुलंद किया जाएगा।
