विधायक आवास पहुँचे नवनियुक्त किसान व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा प्रदेशभर में संगठन विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश बजाज तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में विपिन गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान की नियुक्ति की गई।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

नवीन दायित्व मिलने के उपरांत दोनों जिला अध्यक्ष शनिवार को अपने समर्थकों के साथ विधायक शिव अरोरा के आवास पहुँचे और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि राजेश बजाज और बिट्टू चौहान दोनों ही संगठन में अनुभवी कार्यकर्ता हैं और पूर्व में भी पार्टी को कई जिम्मेदारियों के माध्यम से मजबूत कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में किसान और युवा वर्ग का पार्टी से जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई जाएगी।

वहीं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने विधायक शिव अरोरा को आश्वस्त किया कि वे पार्टी संगठन और नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाकर उज्ज्वल भविष्य और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अनमोल विर्क, अशोक बजाज, जुल्फेकार अली, मनोज मदान, ग्राम प्रधान सुमंगल, मनीष गोस्वामी, विकास सागर, गुलशन बजाज, राकेश बठला, हरजीत सिंह, गुरबचन सिंह, सुखदेव सिंह, मुकेश कुमार, रामप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक शिव अरोड़ा
भाजपा का संगठनात्मक विस्तार केवल नियुक्तियों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर सक्रियता भी दिखे। किसान और युवा मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों के सामने चुनौती है कि वे सरकारी योजनाओं को कागज़ से निकालकर खेत और चौपाल तक पहुँचाएँ, तभी संगठन का विश्वास मजबूत होगा।


Spread the love