

रूद्रपुर। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने डॉ बी आर अंबेडकर जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ वार्ड 36 स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनका भावपूर्ण स्मरण किया।



इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि डॉ . अंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके महान कार्यों के चलते ही उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। उन्होंने समृद्ध और सुरक्षित भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर इस सदी के महान नायक हैं। वह सिर्फ दलितों के मसीहा नहीं हैं, बल्कि सभी वंचित वर्गों के नायक हैं। उन्होंने जीवन भर दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। अपनी अंतिम सांस तक वे इस देश की आत्मा को समानता और न्याय के प्रकाश से प्रज्वलित करने का प्रयास करते रहे।
रामपाल ने कहा राष्ट्र के लिए डा. अंबेडकर का योगदान अमूल्य और उल्लेखनीय है। वे ऐसे व्यक्ति थे, जो समय से पहले चले गए। हम उनके द्वारा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किये गये संघर्ष और शिक्षा को महत्व को देने के लिए किये गये प्रयासों को याद करते हैं। डॉ. अम्बेडकर दलितों और शोषितों की आवाज़ बने। उनकी सोच और आदर्शों का हम सम्मान करते हैं। बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर उनके जीवन संघर्ष और समता-न्याय पर आधारित उनकी उदार लोकतंत्र की अवधारणा से सीखने की ज़रूरत है।
इस अवसर पर रामस्वरूप भारती,डी पी सिंह, छोटेलाल गुरुजी,एडवोकेट ए पी आजाद, नरेश कुमार सागर, राजकुमार,हरि सिंह सागर आदि लोग उपस्थित रहे।।
