राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय में रालोद के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यकर्ताओं ने अति हर्षो उल्लास के साथ प्रदेश कार्यालय में हवन कार्यक्रम कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करते हुए भोजन वितरण कर अपने महापुरुषों को विनम्र श्रद्धांजलि देने का कार्य किया,
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए बहुमूल्य दिन है आज कई महापुरुषों की जन्म जयंती सहित रालोद के संस्थापक एवं किसान मसीहा पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी की 86वीं जन्म जयंती पर रालोद उत्तराखंड संकल्प लेता है कि अपने महापुरुषों की विचारधारा में राष्ट्रीय लोक दल को चलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश पदाधिकारी सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं महानगर कार्यकारिणी के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

