उत्तराखंड के सभी जिलों में 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मौसम विभाग ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं. मौसम के येलो अलर्ट के बाद उत्तराखंड पुलिस भी एक्टिव

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. प्रदेश के सभी जिलों में 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने भी बदलते मौसम को देखते हुए ही यात्रियों से यात्रा करने की अपील की है. साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने किसी भी सहायता के लिए 112 नंबर जारी किया है.

उत्तराखंड के सभी जिलों में 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मौसम विभाग ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं. मौसम के येलो अलर्ट के बाद उत्तराखंड पुलिस भी एक्टिव

बता दें उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों में 9 व 10 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पहाड़ी जिलों में गर्जना, बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की भी आशंका हो सकती है. नदी नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

Hindustan Global Times Avtar Singh Bisht, journalist from Uttarakhand

उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की है. साथ ही नदी नालों के किनारों पर रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं. ऐसे स्थान जहां जलभराव की स्थिति हो सकती है उन इलाकों में भी प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं.

मौसम के अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस भी एक्टिव हो गई है. उत्तराखंड पुलिस ने भी यात्रियों से विशेष अपील की है. उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से आवागमन में सावधानी बरतने को कहा है. साथ ही किसी परेशानी में फंसने पर उत्तराखंड पुलिस ने सहायता के लिए 112 नंबर जारी किया है.

Advertisement