राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत 16 नवंबर से चार दिनी प्रवास पर यहां पहुंचेंगे। वह 19 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन पर संदेश देंगे।

Spread the love

उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि डाॅ. भागवत सभी जिला प्रचारक और वरिष्ठ प्रचारकों के साथ संवाद करेंगे। 17 नवंबर को डाॅ. भागवत जिले के मुवानी में नवनिर्मित शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह जनमानस के साथ वर्तमान की शाखा मिलन एवं मंडली संघ कार्य के विस्तार पर चर्चा करेंगे। डॉ. भागवत पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने बताया कि आरएसएस की उत्तराखंड में वर्तमान में 1435 शाखाएं, 357 मिलन और 211 मंडली हैं। बताया कि उत्तराखंड के 14500 गांव संघ की संरचना में हैं। इनमें से 2000 गांवों में शाखाओं के माध्यम से संपर्क है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1963 में द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी गोवलकर मायावती आश्रम लोहाघाट आए थे। 1978 में तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस का पिथौरागढ़ आगमन हो चुका है। वर्तमान सरसंघचालक भी सीमांत उत्तरकाशी के मनेरी आ चुके हैं। पिथौरागढ़ में यह उनका पहला प्रवास है। इस दौरान विभाग प्रचार प्रमुख मनीष, जिला प्रचार प्रमुख दुर्गा धामी भी मौजूद रहे।


Spread the love