उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की भूमिका जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही चिंता का विषय बनती जा रही है उनकी मनमानी फीस नीति। अभिभावकों की जेब पर सीधा असर डालने वाले इन स्कूलों की मनमानी लंबे समय से शिक्षा विभाग की निष्क्रियता और सरकारी उदासीनता के कारण बढ़ती चली गई है। परंतु अब हालात बदल रहे हैं — और इसमें हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की सक्रिय पत्रकारिता की अहम भूमिका है।


