रालोद उत्तराखंड ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र, संगठन विस्तार पर दिया जोर

Spread the love

देहरादून: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उत्तराखंड ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान विभिन्न पदों पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पविन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव आरती जैसवाल और पछवादून से जिला अध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार को मनोनयन पत्र सौंपे गए।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता]

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पन्त ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार में पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिन चेहरों पर भरोसा जताया है, उनसे अपेक्षा है कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संगठन ने जिन लोगों पर विश्वास जताया है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में रालोद का विस्तार गांव से लेकर शहर तक सफलतापूर्वक होगा।”

इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई और संकल्प लिया कि वे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजीत सिंह के सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मज़बूत करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ महिला नेत्री कुसुम ठाकुर, पिंकी अग्रवाल, मीना देवी, गोविन्द सिंह अधिकारी, संतोष यादव, अमर पुडीर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।


Spread the love