

बता दें नरेश चन्द्र दुर्गापाल बीते दिनों अचानक अस्वस्थ हो गये थे उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें डाक्टरों द्वारा आराम की सलाह दी गयी है। दिल्ली से उपचार कराने के बाद घर लौटने पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने उनके निवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान रामपाल सिंह ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान एवं भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरीश चौधरी भी मौजूद थे।



