रूद्रपुर । आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान सिलेंडर फट जाने से वहां कार्य कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एउसे झुलस गया । जिसे फैक्ट्री के चाहन से उपचार के लिए जिला चिर्कित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करा कर श्रमिक को तत्कात अन्यत्र ले गये। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान मौके पर काम कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एसे घायल हो गया। उसका शरीर कई जगह से झुलस गया और सिर तथा अन्य अंगों पर गहरी चोटें भी आ गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से फैक्ट्री प्रबंधन में खलबली मच गई। आनन फानन में घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महज उपचार की औपचारिकता निभाकर घायल श्रमिक को साथ आये पैफक्ट्री अधिकारी अन्यत्र ले गये। जब चिकित्सालय में अधिकारियांे से घायल श्रमिक का नाम पता जानना चाहा तो वह बिना कुछ बताये श्रमिक को साथ लेकर चले गये। इधर चिकित्सालय स्टॉफं का कहना था कि अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय में घायल श्रमिक का नाम पता दर्ज नहीं कराया गया और जल्दबाजी में उसे ले गये। प्रबंधन द्वारा मामला पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
Spread the loveरूद्रपुर 21 अगस्त, 2024– आगामी 14 सितम्बर द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। जानकारी देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया […]
Spread the loveरुद्रपुर 08/10/2024 दिन मंगलवार को शैल सांस्कृतिक समिति(शैल परिषद) गंगापुर रोड रुद्रपुर के प्रांगण में न्याय के देवता श्री गोलू देवता की नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं […]
Spread the loveरुड़की दिनांक 22.10.2024 आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति रुड़की के तत्वाधान में आदर्श शिवाजी नगर नियर विश्वनाथ मंदिर नगर पंचायत ढंडेरा में चल रही पर्वतीय लीला के पांचवें […]