रूद्रपुर । आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान सिलेंडर फट जाने से वहां कार्य कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एउसे झुलस गया । जिसे फैक्ट्री के चाहन से उपचार के लिए जिला चिर्कित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करा कर श्रमिक को तत्कात अन्यत्र ले गये। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में कार्य के दौरान तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। जिससे वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान मौके पर काम कर रहा एक श्रमिक गंभीर रूप एसे घायल हो गया। उसका शरीर कई जगह से झुलस गया और सिर तथा अन्य अंगों पर गहरी चोटें भी आ गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से फैक्ट्री प्रबंधन में खलबली मच गई। आनन फानन में घायल श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महज उपचार की औपचारिकता निभाकर घायल श्रमिक को साथ आये पैफक्ट्री अधिकारी अन्यत्र ले गये। जब चिकित्सालय में अधिकारियांे से घायल श्रमिक का नाम पता जानना चाहा तो वह बिना कुछ बताये श्रमिक को साथ लेकर चले गये। इधर चिकित्सालय स्टॉफं का कहना था कि अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय में घायल श्रमिक का नाम पता दर्ज नहीं कराया गया और जल्दबाजी में उसे ले गये। प्रबंधन द्वारा मामला पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
Spread the loveसार्वजनिक भूमि पर अवैध धार्मिक निर्माण पर सख्ती, राज्यों को छह सप्ताह में नीति बनाने के निर्देशनई दिल्ली। सार्वजनिक सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बने अवैध […]
Spread the loveउत्तराखण्डः रुद्रपुर में परीक्षा की तैयारी कर रही अल्मोड़ा की युवती ने किया सुसाइड! परिजनों में मचा कोहराम, डेढ़ साल से किराए पर रही थी युवती रुद्रपुर। रुद्रपुर […]
Spread the loveहम बात कर रहे हैं साल 2009 की जब सितंबर के महीने में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जाना था। उससे 6 महीने पहले श्रीलंकाई टीम पाकिस्तानी दौरे पर […]