रूद्रपुर 28 मई, 2024- लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया।मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया जिसमे 153 मतगणना सुपरवाईजर, 162 मतगणना सहायक व 180 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गयी। इसी तरह पोस्टल मतगणना हेतु 41 मतगणना सुपरवाईजर, 82 मतगणना सहायक व 41 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गई।मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाईजेशन में कार्मिकों की तैनाती की गयी तथा द्वितीय रेंडमाईजेशन में मतगणना कार्मिकांे को विधानसभा आवंटन होगा तथा तृतीय रेंडमाईजेशन मंे विधानसभावार मतगणना टेबल आबंटित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना विधानसभावार 14-14 टेबल रखी जायेगी तथा पोस्टल मतों की गणना 34 टेबलों में होगी।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
Spread the loveकेदारनाथ-बदरीनाथ समेत चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 से 20 मार्च के बीच शुरू कर दी जाएगी। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के […]
Spread the loveश्री खरगे ने कहा “मोदी सरकार का वक्फ (संशोधन) विधेयक पूरी तरह से असंवैधानिक है, जो धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को कमजोर करता है और व्यक्तिगत कानूनों को […]
Spread the love संपादकीय | सामाजिक न्याय की दिशा में सार्थक पहल,उत्तराखंड में बंगाली समुदाय की वंचित उपजातियों को अनुसूचित जाति के समान छात्रवृत्ति लाभ देने का निर्णय सामाजिक न्याय […]