रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य लोगों के साथ राजनैतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरूवार सुबह अचानक निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के शक्ति विहार स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामपाल सिंह और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की और चुनाव को लेकर आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत से केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है, लेकिन संभावित जीत से अति उत्साह में आने के बजाय कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटें। हर कार्यकर्ता को प्रयास करना है कि जीत रिकार्ड मतों से हों।
Spread the love रूद्रपुर 12 जुलाई, 2024/ मण्डलायुक्त दीपक रावत उन्होने गत दिवस मण्डल में अत्यधिक वर्षा से हुए आपदा बाढ़, जल भराव से प्रभावित जनमानस को सहायता राशि त्वरित […]
Spread the loveदिल्ली के चांदनी चौक स्थित ‘नमक हराम की हवेली’ (Namak Haram Ki Haveli) ऐसी ही एक इमारत है, जिसका नाम सुनते ही लोगों को एक गद्दार की कहानी […]
Spread the loveजेल में बंद रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड केपी सिंह की मौत, पीछे छूट गए कई सवाल केपी सिंह की मौत से कई सवाल भी उठने लगे हैं। रजिस्ट्री […]