रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य लोगों के साथ राजनैतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरूवार सुबह अचानक निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के शक्ति विहार स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामपाल सिंह और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की और चुनाव को लेकर आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत से केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है, लेकिन संभावित जीत से अति उत्साह में आने के बजाय कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटें। हर कार्यकर्ता को प्रयास करना है कि जीत रिकार्ड मतों से हों।
Spread the loveइस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने का भी विशेष महत्व माना गया है। बता दें इस साल महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में भगवान शिव […]
Spread the loveरुद्रपुर कोतवाली के प्रीत बिहार क्षेत्र से बड़ी खबर समाने आती है। मामूली से विवाद के बाद हथियार बंद बदमाशों ने एक घर पर जमकर पथराव के साथ […]
Spread the loveउन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पिछले साल के 56 लाख 31 हजार श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को इस बार की यात्रा तोड़ेगी. यात्रा मार्गों पर स्थित 94 जीएमवीएन […]