एक वर्ष के भीतर ही रुद्रपुर दो राष्ट्रीय आयोजनों का गवाह बनेगा।
38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइकिलिंग के पहले दिन सभी मुकाबले सकुशल संपन्न हो गए। यहां आए खिलाड़ियों ने भी वेलोड्रम और यहां की सुविधा को सराहा। अभी प्रतियोगिता दो दिन और चलेगी। इधर वेलोड्रम में इसी साल एक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रस्तावित हो गई है।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
नवंबर में यहां नेशनल चैंपियनशिप होनी है। तब देश के कुल करीब 1000 खिलाड़ी और ऑफिशियल यहां आएंगे। इसमें महिला-पुरुष सब जूनियर, जूनियर आदि सभी कैटेगरी की प्रतियोगिताएं होंगी। उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी इस बात की पुष्टी करते हुए कहा कि चैंपियनशिप में 28 राज्यों के खिलाड़ी सभी कैटेगरी में शामिल होंगे।

