“सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का रुद्रपुर न्यायालय में शुभारम्भईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए न्यायिक अधिकारियों ने लिया संकल्प

Spread the love


रुद्रपुर, 15 मई 2027। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, रुद्रपुर में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर द्वारा “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकन्द कुमार त्यागी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


अभियान का उद्देश्य आमजन को ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से सप्ताह में दो दिन वैकल्पिक परिवहन अपनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ममता पंत ने कहा कि ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को ईंधन बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अभियान के तहत सोमवार एवं शनिवार को पैदल, साइकिल अथवा साझा वाहन से न्यायालय आने का आह्वान किया गया।
उन्होंने स्वयं इस संदेश को व्यवहार में उतारते हुए भूरारानी स्थित अपने निवास से लगभग 45 मिनट पैदल चलकर न्यायालय पहुंचकर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पैदल चलना न केवल ईंधन बचत करता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव फौगाट ने कहा कि ईंधन संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और साझा वाहनों के अधिक उपयोग पर जोर दिया।
इस दौरान सहायक विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस दीपाली शर्मा, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजू कुमार श्रीवास्तव, तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्या, एडीजे पॉक्सो अनीता गुंजियाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित


Spread the love