संवत् 2082 यानी हिंदू नव नववर्ष का आगाज हो चुका है। और इस संवत का आरंभ मीन राशि में 6 ग्रहों की युति से हुआ है जो एक दुर्लभ संयोग है। इसके साथ ही संवत का आरंभ शनि के राशि परिवर्तन के साथ हुआ है। इस संवत में शनि का गोचर मीन राशि में होगा। जबकि राहु का गोचर शनि की राशि कुंभ में और गुरु इस संवत में मिथुन और फिर कुछ समय अंतराल के लिए कर्क राशि में भी आएंगे। ऐसे में यह नया हिंदू वर्ष मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए हिंदू नव वर्ष का राशिफल विस्तार से।

Spread the love

संवत् 2082 यानी हिंदू नव नववर्ष का आगाज हो चुका है। और इस संवत का आरंभ मीन राशि में 6 ग्रहों की युति से हुआ है जो एक दुर्लभ संयोग है। इसके साथ ही संवत का आरंभ शनि के राशि परिवर्तन के साथ हुआ है। इस संवत में शनि का गोचर मीन राशि में होगा। जबकि राहु का गोचर शनि की राशि कुंभ में और गुरु इस संवत में मिथुन और फिर कुछ समय अंतराल के लिए कर्क राशि में भी आएंगे। ऐसे में यह नया हिंदू वर्ष मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए हिंदू नव वर्ष का राशिफल विस्तार से।

सूर्य होंगे राजा और मंत्री- विक्रम संवत 2082 में ग्रह मंडल के अधिष्ठाता भगवान सूर्य राजा और मंत्री का पद संभालेंगे।

विक्रम संवत 2082 कैसा रहेगा- विक्रमी संवत 2082 को आर्थिक विकास के लिए अच्छा बताया जा रहा है। लेकिन कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। खासकर मौसम को लेकर। इस साल ग्रहों की भी चाल बदलेगी। शनि की चाल तो 29 मार्च से ही बदल रही है। इसके अतिरिक्त गुरु, राहु और केतु की भी स्थिति बदलेगी।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

मेष राशि के लिए हिंदू नववर्ष खर्चीला रहेगा। और आपको यह संवत कई तरह की परेशानी ओर उलझन में डालने वाला है। नौकरी कारोबार में उथल पुथल और परेशानी संभव है। सुख साधनों में वृद्धि लेकिन सुख में कमी रहेगी। आपके अपने भी कई बार परायों जैसा व्यवहार करेंगे। चोट लगने की आशंका रहेगी इसलिए जोखिम लेने से आपको बचना होगा। मित्रों का व्यवहार भी प्रतिकूल रहेगा। अकारण ही यात्रा का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में संयमित होकर चलना होगा। किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा।

वृषभ राशि के लोगों के लिए हिंदू नववर्ष अनुकूल और सुखद रहेगा। वृषभ राशि वालों को इस संवत में धार्मिक यात्रा का मौका मिलेगा। नौकरी में लाभ और प्रभाव बढेगा। संपर्क का दायरा बढेगा। वरिष्ठ लोगों से सहयोग पाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह का संयोग बनेगा। प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। भाई बंधुओं की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि के लिए संवत 2082 कमाई के साथ खर्च में भी वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको कमाई के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी और चुनौती भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों और सहयोगियों की वजह से तनाव मिल सकता है। प्रबंधन क्षमता बेहतर होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान करेगा। स्वयं भी खानपान को संयमित रखें।

कर्क राशि वालों के लिए संवत 2082 संवत मिश्रित रहेगा। परिश्रम का प्रतिफल पाएंगे लेकिन कमाई के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। बचत की आदत डालें तो बेहतर होगा नहीं तो धन जैसे आएगा वैसे ही जाएगा। कई बार आपके बनते काम भी अटक सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के विवाह के संयोग बनेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। परंपरा और धार्मिक विषयों की ओर रुझान बढेगा।

सिंह राशि के लोगों के लिए संवत 2082 मिश्रित फलदायी रहेगा। इस संवत में आप ढैय्या के प्रभाव में रहेंगे। लेकिन गुरु का शुभ प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में सेहत को आपको ध्यान रखना होगा। खर्च भी आकस्मिक होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव और नई चुनौती मिल सकती है। वैसे आपको वाहन सुख और आर्थिक लाभ भी मिलता रहेगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच परेशानी बढ़ेगी लेकिन फिर स्थिति में सुधार दिखेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी तनाव देगा।

कन्या राशि के लोगों के लिए संवत 2082 शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको इस संवत में आर्थिक लाभ और उन्नति मिलने का योग है। आपकी कमाई में वृद्धि होगी और आप अधिक संघर्षशील बनेंगे। वैसे कमाई के साथ आपका खर्च भी इस संवत में बना रहेगा। आपको इस संवत में कारोबार व्यापार में कुछ तनाव और पेरशानी होगी लेकिन सुख साधन और वाहन आद के मिलने का भी योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुकूल स्थिति रहेगी।

तुला राशि के लोगों के लिए रविवार 30 मार्च से शुरू हुआ हिंदू नव वर्ष सुख साधनों की वृद्धि करने वाला रहेगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच समय कुछ उतार चढाव भरा रहेगा और इस समय आपको कार्यक्षेत्र के साथ ही आर्थिक विषयों और सेहत के मामले में ध्यान रखना होगा। वैसे कुछ मिलाकर पूरा संवत आपके लिए लाभदायक रहेगा। कमाई में भी वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा। और परिवार में किसी शुभ काम में आप शामिल भी हो सकते हैं। आपके काम सफल होंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह संवत् धूप छांव सा रहेगा इस, आप शनि के रजत पाया के प्रभाव में रहेंगे जिससे आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि का संयोग बनेगा। कमाई में भी वृद्धि होगी। धर्म कर्म के काम भी होंगे। घर में किसी शुभ और मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। लेकिन कुछ अनचाहे खर्च और यात्रा की वजह से भी आपको तनाव हो सकता है। कुछ घरेलू उलझनों के भी अचानक आने से परेशानी होगी।

धनु राशि के लिए संवत 2082 नरम गरम रहने वाला है। इस संवत के आरंभ से भी आप ढैय्या के प्रभाव में आ गए है। जबकि इस वर्ष गुरु आपकी राशि से सप्तम और अष्टम भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आपको आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन धन बच पाना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य कारणों और शुभ कार्यों पर भी आपको इस संवत में धन खर्च करना होगा। सेहत के मामले में आपको अपना और अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना होगा। अकारण यात्रा का भी संयोग बनेगा। नौकरी में उतार-चढाव और बदलाव भी हो सकता है।

मकर राशि के लिए हिंदू नववर्ष लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको इस संवत में पूर्व के प्रयासों का लाभ मिलेगा। संवत के आरंभ से भी आप साढ़ेसाती के प्रभाव से छूट गए हैं। लेकिन गुरु इस वर्ष ज्यादा आपकी राशि से छठे भाव में होगा जिससे आपको शुभ कार्यों पर धन खर्च करना होगा। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करते हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। घर और वाहन के लिए आप लोन भी ले सकते हैं। विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि के लिए संवत 2082 अच्छा रहेगा। इस संवत के आरंभ से ही आप साढेसाती के सबसे कठिन समय को पार कर गए हैं और इस संवत में गुरु आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करते हुए आपको शिक्षा और करियर में सफल बनाएंगे। आपको संतान सुख मिलने का भी संयोग बन रहा है। विदेश यात्रा संबंधी प्रयास भी आपका सफल रहेगा। आपको इस संवत में पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। लेकिन भूमि संबंधी कोई विवाद चल रहा तो इसमें परेशानी होगी। आपके घर में कोई शुभ मांगलिक काम भी पूरा होगा।

मीन राशि के लिए हिंदू नववर्ष कैसा रहेगा हिंदू नव वर्ष का आरंभ मीन राशि के लिए बहुत ही विचित्र संयोग में हुआ है। इनकी राशि में सूर्य को ग्रहण लगा है। और शनि का गोचर भी इस संवत में मीन राशि में हो रहा है। जिससे मीन राशि के जातक इस समय साढ़ेसाती के सबसे कठिन समय से गुजरेंगे। आपको इस समय वाहन का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए चोट लगने की आशंका रहेगी। व्यर्थ की यात्रा होगी। आपका बनता काम भी अटक सकता है। सुख साधनों में वृद्धि तो होगी लेकिन सुख का फिर भी अभाव रहेगा। मानसिक चिंता परेशानी आपकी बनी रहेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी से उलझने से बचें और सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।

संवत 2082 का वार्षिक राशिफल कैलेंडर

वृषभ राशि

  • धार्मिक यात्रा का संयोग
  • नौकरी में लाभ व प्रभाव बढ़ेगा
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा
  • प्रॉपर्टी का लाभ संभव
  • भाई-बंधुओं की सेहत को लेकर सतर्क रहें

मिथुन राशि

  • आय के नए स्रोत बनेंगे
  • खर्च में वृद्धि होगी
  • कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां व चुनौतियां
  • शिक्षा में सफलता मिलेगी
  • जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है

कर्क राशि

  • परिश्रम का फल मिलेगा
  • खर्च के साथ आमदनी बनी रहेगी
  • बचत पर ध्यान देना आवश्यक
  • विवाह के योग बनेंगे
  • स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव वाला रहेगा

सिंह राशि

  • ढैय्या का प्रभाव रहेगा
  • आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं
  • पिता की सेहत का ध्यान रखें
  • अक्टूबर-दिसंबर में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं
  • जीवनसाथी के साथ तालमेल आवश्यक

कन्या राशि

  • आर्थिक लाभ व उन्नति के योग
  • व्यापार में तनाव रह सकता है
  • पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा
  • शिक्षा क्षेत्र में अनुकूलता
  • खर्चों में वृद्धि होगी

तुला राशि

  • सुख-साधनों की वृद्धि
  • अक्टूबर-दिसंबर में सतर्कता आवश्यक
  • कमाई में वृद्धि होगी
  • धार्मिक यात्रा के योग
  • पारिवारिक शुभ कार्यों में भागीदारी

वृश्चिक राशि

  • शनि के प्रभाव से धूप-छांव जैसा समय
  • अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं
  • घरेलू उलझनें आ सकती हैं
  • धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी
  • मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव

धनु राशि

  • ढैय्या का प्रभाव रहेगा
  • धन आगमन होगा, लेकिन बचत कठिन
  • स्वास्थ्य पर खर्च संभव
  • नौकरी में उतार-चढ़ाव
  • अकारण यात्रा का योग

मकर राशि

  • पूर्व के प्रयासों का लाभ मिलेगा
  • साढ़ेसाती से मुक्ति
  • नया कारोबार शुरू करने पर सफलता
  • घर व वाहन के लिए लोन लेना संभव
  • शत्रुओं से सतर्क रहें

कुंभ राशि

  • करियर व शिक्षा में सफलता
  • संतान सुख की प्राप्ति संभव
  • विदेश यात्रा के योग
  • पैतृक संपत्ति का लाभ
  • भूमि विवाद से परेशानी हो सकती है

मीन राशि

  • साढ़ेसाती के कठिन दौर से गुजरेंगे
  • वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं
  • व्यर्थ की यात्रा हो सकती है
  • सुख-साधनों में वृद्धि के बावजूद मानसिक चिंता
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें

यह वार्षिक राशिफल आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है। शुभकामनाएं!


Spread the love