

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा प्रत्येक वर्ष फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। जिसमें रुद्रपुर, उधम सिंह नगर व पूरे उत्तराखंड क्षेत्र से पत्रकारो का जमावड़ा रहता है।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा आयोजित फूलों की होली का लोगों को इंतजार रहता है। इस बार फूलों की होली ऐतिहासिक होने जा रही है। क्योंकि इस बार कलाकारों के द्वारा एक कुंटल फूलों के साथ वृंदावन मथुरा की तर्ज पर होली खेली जाएगी। राजीव चावला जो पूर्ण रूप से इस होली का आयोजन करते हैं। अपने सभी इष्ट मित्रों एवं पत्रकारो से अपील की है , आवश्यक रूप से ऐतिहासिक व भव्यता के साथ जो होली का आयोजन किया जा रहा है आप उसमें पहुंचे। और होली के कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं।





