नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई न्यायालय में दो अप्रैल को होगी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की महिला से महराजगंज में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तीन आरोपियों मनीष शारदा, अनिल गौतम और उमेश मंदरवाल को न्यायालय में पेश होना है।

Spread the love

हालांकि मामले में आरोपी बीते दिनों हाईकोर्ट गए थे, लेकिन वहां से अभी तक राहत नहीं मिली। उधर, उत्तराखंड की एक महिला ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने भी नौकरी दिलाने के नाम पर यह घटना होने का जिक्र किया है। इन आरोपियों का मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
दूसरी ओर उत्तराखंड की महिला ने आरोप लगाकर आरोपियों की मुश्किल को बढ़ा दिया है। पहले वाली घटना में शामिल आरोपियों ने उत्तराखंड की महिला को भी उसी तरह से फंसाया था। इनके प्रभाव को देखते हुए महिला खामोश रही। अब वह भी मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपियों की कथनी करनी बयां की। उत्तराखंड के अल्मोडा क्षेत्र की रहने वाली महिला के पत्र के मुताबिक उसके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।
वर्ष 2022 में नौकरी के लिए उमेश सिंह मंदरवाल और मनीष शारदा से हरिद्वार इंडस्ट्रीयल एरिया में मुलाकात हुई थी। उमेश सिंह मंदरवाल अपने को भूषण फैक्टरी (रुदुपुर) का मालिक बताया था। मनीष अपने को शारदा एचआर का जीएम बताया था। ये कई बार चंडीगढ़ से हरिद्वार और रुद्रपुर फैक्टरी का निरीक्षण करने आते-जाते थे। आरोपियों ने भूषण फैक्टरी का मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में होना बताया था।
उमेश सिंह मंदरवाल और मनीष शारदा ने 2022 में फैक्टरी में एक इंटरव्यू के बहाने रुद्रपुर स्थित होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाकर शारीरिक शोषण किया।
स्टील फैक्टरी में नौकरी दिलाने का भी दिया था भरोसा : पहले वाले विचाराधीन मामले में पीड़िता के मुताबिक वह मार्च 2021 में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में स्थित डीसी कार्यालय में शपथपत्र बनवाने गई थी। वहां उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई। उन्होंने न सिर्फ उसका शपथपत्र बनवाकर दे दिया, बल्कि स्टील फैक्टरी में नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिया। पीड़िता कुछ दिन बाद आरोपियों से बात कर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फैक्टरी में पहुंची।
आरोप है कि वहां दोनों ने उसके दस्तावेज ले लिए और सादे कागजात पर अंगूठा भी लगवा लिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने दोनों आरोपियों से गोंडा में फैक्टरी में काम पर जाने की बात कहीं तो उन्होंने कानपुर में मिलने के लिए बुलाया।
21 जून 2021 को एक युवक उसके घर आया जिसने फोन पर एक आरोपी से बात कराई। इसके बाद उसे महराजगंज ले जाया गया।


Spread the love