हिन्दुस्तान Global Times ,उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर कराए गए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 24067 मतदाता कम हुए हैं।

Spread the love

वर्तमान में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 8143501 है। इनमें 42189089 पुरुष, 3925143 महिलाएं और 269 ट्रांसजेंडर हैं। इससे पहले एक जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर जारी आंकड़ों में मतदाताओं की कुल संख्या 8167568 थी।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आंकड़े जारी

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी षणमुगम ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नई मतदाता सूची के आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि मृत्यु अथवा अन्य राज्यों में शिफ्ट होने के कारण मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने को अब प्रत्येक वर्ष चार अर्हता तिथियां एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई व एक अक्टूबर नियत की गई हैं।

एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर अब नौ दिसंबर तक नए नाम शामिल करने, नाम में संशोधन आदि के संबंध में दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। चार व पांच नवंबर और 25 व 26 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा।

उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को दावों व आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह एक अप्रैल, एक जुलाई व एक अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि को जो व्यक्ति 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहा है, वह भी मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए आवेदन अग्रिम रूप में प्रस्तुत कर सकता है। ऐसे किसी भी नागरिक को पूरे वर्ष प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीके जोगदांडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित थे।

अब 11729 मतदेय स्थल

राज्य में मतदेय स्थलों का भी पुनर्निर्धारण किया गया है। बताया गया कि दो किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी होने के कारण 104 और मतदाताओं की संख्या 1500 से ज्यादा होने के कारण पांच नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में मतदेय स्थलों की संख्या बढ़कर अब 11729 हो गई है।

जिलेवार मतदाता

जिला – पुरुष – महिला – टांसजेंडर

उत्तरकाशी – 123554 – 1167645 – 02

चमोली – 152093 – 146318 – 02

रुद्रप्रयाग – 95815 – 97919 – 00

टिहरी – 270083 – 256457 – 03

देहरादून -781672 – 718145 – 76

हरिद्वार – 754214 – 671481 – 133

पौड़ी – 291675 – 280024 – 07

पिथौरागढ़ – 185418 – 183171 – 03

बागेश्वर -109981 – 106546 – 00

अल्मोड़ा – 272479 – 258713 – 03

चंपावत – 106362 – 97475 – 00

नैनीताल – 403082 – 371816 – 08

ऊधमसिंह नगर – 671661 – 619433 – 32

80 साल से अधिक आयु के हैं 1.60 लाख मतदाता

राज्य में 80 साल से अधिक आयु के 160161 मतदाता हैं। इसके अलावा 18-19 आयु वर्ग में 42562, 20-29 आयु वर्ग में 1595824, 30-39 आयु वर्ग में 2256990, 40-49 आयु वर्ग में 1716260, 50-59 आयु वर्ग में 1196140, 60-69 आयु वर्ग में 754938, 70-79 आयु वर्ग में 420626 मतदाता हैं।

हरिद्वार में राज्य औसत से कम वोटर

राज्य में प्रति हजार जनसंख्या पर 691 मतदाता हैं। राज्य औसत के हिसाब से देखें तो हरिद्वार में सबसे कम 585 मतदाता हैं। इसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले में 592, नैनीताल में 663, देहरादून में 675 व उत्तरकाशी में 687 मतदाता हैं। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा व चंपावत जिलों में राज्य औसत से अधिक मतदाता हैं।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद,


Spread the love