हल्द्वानी, संवाददाता। महिला समूह में धनराशि जमा करने के नाम पर महिलाओं से सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।


प्रिंट मीडिया,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर
शिविर कार्यालय में मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से महिलाओं ने रामपुर रोड निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर रकम जमा कर गबन करने का आरोप लगाया। कमिश्नर ने मामले में पुलिस को जांच कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने कुमाऊं कमिश्नर को बताया कि पचास से ज्यादा महिलाएं 2016 से लगातार महिला समूह में रकम जमा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कई महिलाओं से 20 लाख रुपये तक जमा कराए गए हैं। लेकिन अब समूह चलाने वाली महिला और उसका पति समूह के सदस्याओं का फोन तक नहीं रिसीव कर रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर ये दंपति रकम भी वापस नहीं कर रहा है। महिलाओं ने कमिश्नर से शिकायत की है कि इस वजह से उन्हें आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता महिलाओं ने यह भी संदेह जताया है कि यह दंपति शहर छोड़कर भाग सकते हैं। महिलाओं ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी रखी। कुमाऊं कमिश्नर रावत ने इस मामले में पुलिस का जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

