

रुद्रपुर वार्ड नंबर32 से पांच प्रत्याशी मैदान में है सभी राजनीतिक धुरंधर अपने-अपने क्षेत्र में पकड़ रखने वाले हैं ।उन्हीं के बीच थोड़ा सा हटकर देवेंद्र सिंह बामल अपनी पहचान बना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार घोषित होने के उपरांत उन्होंने जन संपर्क अभियान जारी रखा हुआ है। मतदाताओं का भारी समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। अपने बयान में देवेंद्र सिंह बामल उन्होंने बताया वार्ड नंबर 32 से पार्षद बनने के उपरांत बिजली, पानी ,नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा ,राशन कार्ड ,स्थाई प्रमाण पत्र, या फिर अन्य जो भी समस्याएं होंगी। मैं पूरी तत्परता से वार्ड नंबर 32 के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा । यही घोषणा उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग खड़ा करती है। लोगों का रुझान भी देवेंद्र सिंह बामल की तरफ ज्यादा दिखाई दे रहा है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन सभी प्रत्याशी अपनी अपनी दमदार स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय मतदाताओं के अनुसार देवेंद्र सिंह बामल चुनाव से पूर्व भी हमारे हर सुख दुख में भागीदारी निभाते रहे हैं/





