दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट के रूझान में भाजपा उम्मीदवारों के बढ़त बनाने पर यहां पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शंख और ढोल बजाकर जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए।

Spread the love

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर भाजपा आगे है। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर मनोज तिवारी 79,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं। खुशी से झूमते हुए पार्टी समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी की एक बड़ी तस्वीर लगाकर पूजा का आयोजन किया। आयोग के आंकड़ों के अनुसार चांदनी चौक सीट पर भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल शुरू में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल से पीछे थे, लेकिन बाद में उन्होंने 19,120 से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार 79,071 मतों से आगे हैं। पश्चिम दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ‘आप’ के महाबल मिश्रा से 69,296 मतों से आगे हैं, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया 1,05,266 मतों से आगे हैं। पूर्वी दिल्ली सीट पर ‘आप’ के कुलदीप कुमार भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ​​से 14,134 मतों से पीछे हैं।

दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ‘आप’ के सही राम पहलवान से 63,675 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की बांसुरी स्वराज 27,136 मतों से आगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस-आप गठबंधन से है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल की थी।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड

दिल्ली के सात मतगणना केंद्रों पर कुल 7,000 कर्मचारी तैनात हैं। चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एसकेवी और भारत नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए आईटीआई और नंद नगरी, पूर्वी दिल्ली के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सीडब्ल्यूजी विलेज, नई दिल्ली के लिए अटल आदर्श बालिका विद्यालय और गोल मार्केट, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लिए डीटीयू और शाहबाद दौलतपुर, पश्चिमी दिल्ली के लिए एनएसयूटी और द्वारका, दक्षिणी दिल्ली के लिए जीजाबाई आईटीआई फॉर वूमेन और सिरी फोर्ट में मतगणना केंद्र हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 25 मई को छठे चरण के दौरान हुए लोकसभा चुनावों में कुल 162 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। 2014 और 2019 में सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला आम आदमी पार्टी-कांग्रेस (आप-कांग्रेस) गठबंधन से है।


Spread the love