पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। जब शिवालिकनगर क्षेत्र में धनुष, मोहित निवासीगण त्रिमूर्ति नगर ज्वालापुर, राहुल निवासी नवोदय नगर, विकास निवासी सलेमपुर, अमरीश निवासी महादेवपुरम और कपिल विश्नोई और आयुष तोमर निवासी बागपत यूपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी मामूली बात पर कहासुनी हुई और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। उस वक्त आयुष तोमर और कपिल विश्नोई वापस सिडकुल क्षेत्र में आ गए। अन्य युवकों के यहां पहुंचते ही तमंचे से फायरिंग कर दी। धनुष, मोहित, राहुल, विकास, अमरीष जान बचाने के लिए एकम्स कंपनी के अंदर घुस गए।
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर
बताया गया कि दोनों पीछा करते हुए कंपनी के अंदर ही जा पहुंचे और यहां भी फायरिंग की, जिससे कंपनी के सुपरवाइजर निशांत, विनोद बिष्ट, गार्ड अभिषेक, हेल्पर शुभम, ड्राइवर कुलदीप और रोहित को छर्रे लग गए और वह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को मेट्रो अस्पताल और सिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

