ऊत्तराखंड में पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। बच्ची नेपाली मूल की बताई जा रही है जबकि आरोपी सैलून में काम करता है। घटना बड़कोट शहर की बताई जा रही है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

एसएचओ बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि 30 वर्षीय शराफत पुत्र कय्यूम निवासी सहानपुर, बिजनौर, यहां एक सैलून में काम करता है। उसने नेपाली मूल की बच्ची से छेड़खानी की थी। इसकी जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर की। गुरुवार को आरोपी को भाटिया बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस अफसरों को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कार्रवाई और बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की।