कल का आईपीएल मैच कौन जीता) MI vs DC kal ka IPL Match kaun jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन के अंतर से मात देकर सीजन में दूसरी जीत दर्ज की।

Spread the love

मुंबई इंडियन्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई और मुंबई ने रोमांचक अंदाज में 12 रन के अंतर से हारी बाजी गंवा दी।

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस:

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई ने की तेज शुरुआत:

मुंबई इंडियन्स को रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़ लिए थे। लेकिन पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई को पहला झटका लगा। रोहित 18(12) रन बनाकर विपराज निगम की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए।

रिकल्टन सूर्या ने संभाली पारी

रोहित के आउट होने के बाद रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पॉवरप्ले के अंत तक दोनों ने टीम को 1 विकेट पर 59 रन तक पहुंचा दिया। मुंबई की टीम 5.1 ओवर में पचास रन के पार पहुंच गई थी। लेकिन 75 के स्कोर पर रिकल्टन को कुलदीप यादव ने बोल्ड करके मुंबई को दूसरा झटका दिया। रिकल्टन 41(25) रन बनाकर पवेलियन वापस भेजा।

11वें ओवर में 100 रन के पार पहुंची मुंबई

75 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद एक छोर थामकर खड़ सूर्यकुमार यादव का साथ देने तिलक वर्मा आए। दोनों ने 10.5 ओवर में टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया और इसके बाद तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। इस साझेदारी में सूर्या ने 24 और तिलक ने 27 रन का योगदान दिया। लेकिन ये साझेदारी 14वें ओवर में 135 के स्कोर पर टूट गई। सूर्या 40(28) रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर स्टार्क के हाथों लपके गए।

हार्दिक पांड्या सस्ते में लौटे पवेलियन

सूर्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान हार्दिक पांड्या भी पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। हार्दिक को विपराज निगम ने स्टब्स के हाथों कैच करा दिया। हार्दिक 2 रन बना सके। 138 के स्कोर पर मुंबई ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा विकेट गंवा दिया था।

तिलक और नमन ने लगाई नैय्या पार

अंत में तिलक वर्मा ने एक छोर संभाला। दूसरे छोर पर उनका साथ नमन धीर ने दिया। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 15.1 ओवर में 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद तिलक वर्मा ने 26 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। पांचवें विकेट के लिए तिलक और नमन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 28 गेंद में पूरी हो गई।

तिलक ने खेली 59 रन की पारी, मुंबई ने बनाए 205/5 रन

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को 200 रन के पार पहुंचाने के बाद तिलक वर्मा मुकेश कुमार की गेंद पर पोरेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 59(33) रन बनाए। अंत में नमन धीर ने 17 गेंद में 38 और विल जैक्स ने 1 रन की पारी खेलकर मुंबई को 5 विकेट पर 205 रन तक 20 ओवर में पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एक सफलता मुकेश कुमार को मिली।

खराब रही दिल्ली की शुरुआत, पहली गेंद पर गंवाया विकेट

जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही देंद पर दीपक चाहर ने जैक फ्रेजर मैक्गर्क को विल जैक्स के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

करुण नायर ने मचाया वापसी मैच में धमाल

मैक्गर्क के आउट होने के बाद अभिषेक पोरेल का साथ देने इम्पैक्ट सब के रूप में करुण नायर आए। नायर ने मैदान पर उतरते ही चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। पोरेल ने भी दूसरे छोर से उनका अच्छी तरह साथ दिया। दोनों ने दिल्ली को 4.4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। पोरेल और नायर के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 27 गेंद में पूरी हो गई। दोनों ने दिल्ली को पॉवरप्ले के अंत तक 1 विकेट पर 72 रन तक पहुंचा दिया।

नायर ने 22 गेंद में जड़ा आतिशी अर्धशतक

नायर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए 22 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली ने 9 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। पहले विकेट के लिए पोरेल और नायर के बीच शतकीय साझेदारी 53 गेंद में पूरी कर ली। साझेदारी में नायर ने 66 और पोरेल ने 25 रन का योगदान दिया। दोनों की साझेदारी 11वें ओवर की चौथी गेंद पर टूट गई। पोरेल को कर्ण शर्मा ने नमन धीर के हाथों कैच करा दिया। पोरेल 33(25) रन बना सके।

सेंटनर ने नायर को शतक से रोका

पोरेल के आउट होने के बाद करुण नायर को केएल राहुल का साथ मिला। दोनों मिलकर स्कोर को 135 रन तक ले गए लेकिन 12वें ओवर की चौथी गेंद पर शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे करुण नायर को मिचेल सेंटनर ने शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। नायर 89(40) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 5 छक्के जड़े। 135 के स्कोर पर दिल्ली को तीसरा झटका लगा।

राहुल का नहीं चला जादू

करुण नायर के आउट होने के बाद मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ऐसे में कप्तान अक्षर पटेल को बुमराह ने चलता कर दिया। पटेल 9(6) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स को कर्ण शर्मा ने नमन धीर के हाथों कैच कराकर दिल्ली को पांचवां झटका दिया।

145 रन पर पवेलियन लौटी दिल्ली की आधी टीम

दिल्ली कैपिटल्स ने 13.3 ओवर में 145 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में केएल राहुल आशुतोष शर्मा ने आगे बढ़ाया। दिल्ली ने 13.5 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए। लेकिन 160 के स्कोर पर राहुल को कर्ण शर्मा ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर चलता कर दिया। राहुल 15(13) रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रन आउट की हैट्रिक से हारी दिल्ली

दिल्ली को जीत दिलाने की जिम्मेदारी आशुतोष शर्मा के कंधों पर आ गई। उन्हें दूसरे छोर से विपराज निगम का साथ मिला। दोनों स्कोर को 180 रन तक ले गए। लेकिन 18वें ओवर में विपराज को सेंटनर ने स्टंपिंग करा दिया। विपराज ने 14(8) रन बनाए। 18 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट पर 183 रन बना लिए थे। जीत के लिए 12 गेंद में दिल्ली को 23 रन बनाने थे। आशुतोष शर्मा मैदान पर थे। मिचेल स्टार्क उनका साथ देने के लिए थे। ऐसे में बुमराह की पहली तीन गेंद पर आशुतोष ने दो चौके जड़ दिए। लेकिन चौथी गेंद पर वो रन आउट हो गए। उन्होंने 17(14) रन बनाए। इसके बाद अगली दो गेंद पर कुलदीप यादव और मोहित शर्मा भी रन आउट हो गए और दिल्ली की पारी का 193 रन पर अंत हो गया। कर्ण शर्मा मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए। 2 सफलता मिचेल सेंटनर को मिली। एक-एक विकेट दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह की झोली में गया।

मैन ऑफ द मैच:

मुंबई इंडियन्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में गेंदबाजी करने उतरे कर्ण शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कर्ण ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए।


Spread the love