Under-19 World Cup: 19 वर्ष के कम आयु के टी-20 महिला विश्वकप क्रिकेट में हमारी बेटियों ने एक बार फिर कमाल दिखाया है. 2023 में इस वर्ग में विश्व चैंपियन बनने के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व विजेता का ताज रविवार को पहन लिया.

भारतीय बेटियों की यह जीत देश में महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है और साथ ही यह भी साबित करती है कि 2023 में उनका विश्व विजेता बनना महज एक संयोग नहीं था. भारत की बेटियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा को कड़ी मेहनत से निखारा और लगातार दूसरी बार विश्वकप जीतने में सफल रहीं. शांता रंगास्वामी और डायना एडुल्जी जैसी खिलाड़ियों ने भारत में महिला क्रिकेट की मजबूत नींव रखी.

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)