
शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा ने इस सिलसिले में सभी नगर निकायों को आदेश जारी किए हैं। शहरी निकायों की आर्थिक स्थिति सुधारने के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है।


हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट
बाजार से काफी न्यून होती हैं दरें
नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतें अपने स्वामित्व वाले भवनों, दुकानों समेत अन्य संपत्तियों को किराये अथवा लीज पर देते हैं। अधिकांश मामलों में पाया गया है कि ये दरें बाजार दर से काफी न्यून होती हैं।
ऐसे में निकायों को इनसे अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो पाता और जिस उद्देश्य से संपत्तियों को लीज या किराए पर दिया गया है, वह सफल नहीं हो पाता। परिणाम स्वरूप निकायों को आय के स्रोत के लिए सरकार पर निर्भर रहना पड़ता है।
शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा ने भेजा आदेश
शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा की ओर से सभी नगर निकायों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि निकायों द्वारा अपनी संपत्तियों को बाजार से काफी कम दरों पर किराये या लीज पर दिया जा रहा है। लीज पर आवंटित जिन संपत्तियों की लीज खत्म हो गई है, उन्हें भी बिना शासन के अनुमोदन के बाजार दरों से न्यून पर नवीनीकृत किया जा रहा है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लीज नवीनीकरण से संबंधित प्रस्तावों को शासन के अनुमोदन के बिना नवीनीकृत नहीं किया जाएगा। साथ ही भवन, भूमि, व्यावसायिक भवन आदि को किराये अथवा लीज पर प्रचलित बाजार दर से न्यून दरों पर आवंटित नहीं किया जाएगा। इसे बाजार मूल्य या इससे अधिक दरों पर आवंटित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के सशक्तीकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है।
उन्होंने कहा कि समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
