




राजनीतिक विश्लेषक भी मान चुके हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्ष विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनाव लड़ रहा है। नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देश में आए बदलाव को आप लोग स्वयं देख रहे हैं। अगर देश को आगे ले जाना चाहते हैं तो आपको निर्णय लेना होगा।
रविवार को धामी लोहियानगर के हिंदी भवन में जिला एवं महानगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के लिए वोट मांगने आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला पहला राज्य बना है। गंगोत्री की गोद से निकलने वाले पवित्र गंगाजल की तरह ही यूसीसी की हुई शुरुआत भी जल्द ही देश के सभी राज्यों में लागू होगी। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को साधते हुए कहा कि किसी भी तरह का उद्योग लगाने के लिए उनके लिए हमेशा उत्तराखंड के दरवाजे खुले हैं। धामी ने कहा कि 3.80 लाख करोड़ रुपये निवेश के एमओयू साइन होने के बाद 80 हजार करोड़ रुपये का व्यवसाय साकार भी हो चुका है।
एक वोट से तीन को मिलेगी मजबूती
पुष्कर धामी ने कहा कि आपके एक वोट से तीन लोगों को मजबूती मिलेगी। स्थानीय प्रत्याशी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी की ताकत बढ़ेगी। पूरे देश में एक ही चर्चा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। ऐसे में एक वोट की ताकत को पहचानें और अधिक से अधिक संख्या में बूथ तक पहुंचकर मतदान करें।

विरोधी के पक्ष में पड़ने वाला नहीं हुआ मतदान
पहले चरण में पांच फीसदी कम हुए मतदान पर उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के जीत की पूरी लहर बन चुकी है। ऐसे में गठबंधन के पक्ष में मतदान करने वाले बूथ पर नहीं पहुंच रहे हैं, इस कारण से मतदान का फीसदी कम हुआ है। धामी ने कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों से कहा कि वह अकेले नहीं बल्कि उनके पास लोगों का एक जनसमूह है, इसलिए स्वयं मतदान करने के साथ ही जनसमूह को भी मतदान के लिए जागरूक करें। मतदान में कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं लगे, जिससे कि अभी तक हुए चुनाव का रिकार्ड टूट सके।
गाजियाबाद में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर व्यापार मंडल की तरफ से गोपीचंद प्रधान, अशोक चावला, राजदेव त्यागी, सुनील गोयल, बृजमोहन सिंघल, पंकज शर्मा, नरेश अग्रवाल, धनेश सिंघल, मनोज गर्ग, पंकज गुप्ता, राकेश स्वामी, राकेश बवेजा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
स्वागत में शामिल नहीं हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य
मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री धामी का व्यापारियों ने स्वागत में माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न दे रहे थे। मंच पर मौजूद पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल अपनी कुर्सी से भी नहीं उठे। एक पदाधिकारी ने उनके पास आकर कहा भी लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। यह बात हिंदी भवन में मौजूद लोगों में चर्चा का विषय भी बनी रही।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गाजियाबाद के हिंदी भवन में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने समान नागरिक संहिता लागू करना अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। जिसे लागू करने के लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान में भी लिखा गया है तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी हैं, जो कि इसका विरोध करती हैं।
कांग्रेस भी इसका विरोध करती है, वह मुस्लिम लीग की तरफ मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात अपने घोषणा पत्र में शामिल करती हैं। जबकि भाजपा का मानना है कि भारत में सभी धर्म, सभी जातियों, सभी पंथ के लिए एक कानून हो, समान नागरिक संहिता हो।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव हार या जीत का चुनाव नहीं है, इस चुनाव में नरेन्द्र मोदी की जीत और उनका तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना निश्चित है लेकिन कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां नकारात्मकता फैलाने में लगी हैं। वह नही चाहती हैं कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनें।
उन्होंने व्यापारियों से सवाल किया कि चीन, पाकिस्तान, आतंकवादी कभी चाहेंगे कि नरेन्द्र मोदी भारत के फिर से प्रधानमंत्री बनें, व्यापारियों ने जवाब देते हुए कहा नहीं तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सही बात है, वह कभी नहीं चाहेंगे। सभी सर्वे, विश्लेषण में स्पष्ट है कि नरेन्द्र मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
प्रश्न यह है कि कितने प्रतिशत मत मिलेंगे, उत्तरांखड में मतदान कम हुआ तो दिल्ली में पत्रकारों ने मुझसे सवाल किया, मैंने कहा कि मतदान कम होने का मतलब यह नहीं है कि भाजपा को कम वोट मिले हैं, भाजपा को तो पहले से ज्यादा मत मिले हैं। चिंता विपक्षी दल के लिए है।




