प्रदेश मुख्यालय देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमे महिला कांग्रेस की उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सहित बरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, जया करनाटक, प्रदेश महा सचिव सुनीता कश्यप, महानगर रुद्रपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, नैनीताल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टि विष्ट, राधा आर्य, मधु सांगुडी, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

Spread the love

रुद्रपुर मीना शर्मा एक जुझारू और निडर नेत्री हैं, जिन्होंने हमेशा जनता की आवाज को बुलंद किया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष रुद्रपुर और वर्तमान में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में, उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

उनकी नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी वे किसी मुद्दे पर आंदोलन करती हैं, सत्ता पक्ष असहज हो जाता है। वे न केवल महिला सशक्तिकरण की पक्षधर हैं, बल्कि सामाजिक न्याय और जनकल्याण की लड़ाई में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती हैं। उनकी ओजस्वी वाणी और संगठनात्मक कुशलता कांग्रेस पार्टी के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

रुद्रपुर में जब उन्होंने सत्ता के खिलाफ मोर्चा खोला था, तो पूरा प्रशासन हिल गया था, और अब देहरादून में भी उनकी गर्जना सत्ता के गलियारों में गूंज रही है। उनकी यही ऊर्जा, समर्पण और निडरता उन्हें उत्तराखंड की राजनीति में एक प्रभावशाली नेत्री बनाती है।


Spread the love