प्रदेश मुख्यालय देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के विरुद्ध जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमे महिला कांग्रेस की उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सहित बरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, जया करनाटक, प्रदेश महा सचिव सुनीता कश्यप, महानगर रुद्रपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, नैनीताल जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टि विष्ट, राधा आर्य, मधु सांगुडी, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
