शक्ति की आराधना और न्याय का संकल्प: विधायक शिव अरोड़ा की साधना और सराहनीय पहल

Spread the love

रुद्रपुर,चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व नारी शक्ति की उपासना और आत्मिक ऊर्जा के जागरण का अवसर होता है। इस पुण्य अवसर पर रुद्रपुर के यशस्वी विधायक शिव अरोड़ा ने सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा तथा भयमुक्त वातावरण की कामना की।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

माँ कालरात्रि, जो अंधकार को नष्ट कर उजास का संचार करती हैं, उसी तरह विधायक शिव अरोड़ा भी सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधारों के उजियारे में अपने क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हाल ही में पारित वक्फ संशोधन विधेयक के संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार की सराहना करते हुए इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया।

यह विधेयक न केवल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है, बल्कि यह सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने वाला न्यायपूर्ण कदम भी है। विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस ऐतिहासिक पहल को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर अपनी प्रसन्नता और समर्थन व्यक्त किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे न केवल धार्मिक आस्था में अग्रणी हैं, बल्कि नीति और न्याय की कसौटी पर भी खरे उतरते हैं।

शिव अरोड़ा का यह संदेश और सक्रियता यह दर्शाते हैं कि वे न सिर्फ़ जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भावनाओं और अधिकारों के प्रति सजग प्रहरी भी हैं। माँ कालरात्रि के जैसे वह भी समाज से भय, अन्याय और अव्यवस्था का नाश करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

इस अवसर पर रुद्रपुर की जनता को माँ कालरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए, विधायक शिव अरोड़ा ने जिस निष्ठा से अपनी भूमिका का निर्वहन किया है, वह निश्चय ही प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में रुद्रपुर सामाजिक समरसता, कानूनी पारदर्शिता और आस्था की शक्ति से सशक्त बन रहा है।

जय माता दी!

शिव अरोड़ा रुद्रपुर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे।


Spread the love