

इस समय शादी का सीजन शुरू हो चुका है और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को शादी का कार्ड आम बात हो गई है. स्कैमर्स अब लोगों को ठगने के लिए डिजिटल शादी के कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि WhatsApp पर शेयर किए जाने वाले डिजिटल शादी के कार्डों का इस्तेमाल मालवेयर फैलाने और पर्सनल डेटा चुराने के लिए किया जा रहा है.

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट
स्कैमर WhatsApp के जरिए शादी के कार्ड के रूप में छिपाकर खतरनाक APK फाइल्स भेज रहे हैं. इन फाइलों को डाउनलोड करने से फोन में मालवेयर डाउनलोड हो सकता है और हैकर्स डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं. इससे उन्हें आपकी जानकारी चुराने, आपके फोन से मैसेज भेजने और यहां तक कि आपसे पैसे ऐंठने की भी छूट मिल जाती है. ऐसे में यूजर्स को सावधान रहने और संदिग्ध फाइल्स को डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी जाती है.
WhatsApp पर शादी के कार्ड से कैसे हो रहा स्कैम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह नया WhatsApp स्कैम मालवेयर डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को धोखा देने के लिए फर्जी शादी के निमंत्रण का इस्तेमाल करता है. इस स्कैम में एक अज्ञात नंबर से एक मैसेज प्राप्त होता है जिसमें एक शादी के इन्विटेशन के साथ एक APK फाइल छिपी होती है.
एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद फाइल एक ऐप इंस्टॉल करती है जो साइबर अपराधियों को यूजर के डेटा तक एक्सेस प्रदान करती है, जिससे उन्हें फोन को कंट्रोल करने की अनुमति मिलती है. कुछ मामलों में स्कैमर यूजर के डिवाइस का इस्तेमाल उसके कॉन्टैक्ट्स से पैसे लेने के लिए मैसेज भेजने के लिए करते हैं.
पुलिस कर रही लोगों को सावधान
WhatsApp के माध्यम से फैलाई गई फाइल्स से संबंधित साइबर अपराधों में वृद्धि के बाद हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस नागरिकों से अज्ञात नंबरों से आने वाले मैसेज, खासकर अटैचमेंट वाले मैसेज से सावधान रहने का आग्रह कर रही है. उन्होंने यूजर्स को किसी भी अननोल सोर्स से कोई भी फाइल डाउनलोड न करने की सलाह दी है, खासकर APK फाइल्स, जिनका इस्तेमाल अक्सर मालवेयर इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है.




