

आखिर कैसे एक शख्स ने कानून की नाक के नीचे इतना बड़ा और खौफनाक नेटवर्क खड़ा कर लिया? आज हम परत-दर-परत खोलेंगे अशोक खरात के उस खूनी और गंदे साम्राज्य के राज, जिसकी जड़ें उम्मीद से कहीं ज्यादा गहरी हैं।”

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
महाराष्ट्र का ज्योतिषि अशोक खरात यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोपों में जांच के दायरे में है। SIT की छापेमारी में 100 से ज्यादा संदिग्ध वीडियो, 8 लाख रुपए नकद, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पिस्तौल की 5 गोलियां गायब हैं, जिससे नरबलि की आशंका और गहरी हुई है। अब तक उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत 8 केस दर्ज हो चुके हैं। दरअसल, पुलिस ने 67 साल के अशोक खरात को 35 साल की महिला से बार-बार रेप करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किया था।

154 देशों की यात्रा, सबसे ज्यादा 15 बार तुर्किए की यात्रा : अशोक खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। उसने दावा किया है कि वो 154 देशों की यात्रा कर चुका है। वो 12 विदेशी भाषाएं जानता है। उसने 154 देशों में सबसे ज्यादा बार तुर्किए की यात्रा की है। उसने कहा कि वो पिछले 5 साल में 15 बार तुर्किए गया।
1500 करोड़ का साम्राज्य : खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह शहद तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया है। शहद से यौन शक्ति बढ़ाने का दावा किया गया है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी।
मुंबई, पुणे और नाशिक समेत इन 5 शहरों में फैला नेटवर्क :
सिन्नर (नासिक) : 3.5 एकड़ में ‘श्री शिवनिका संस्थान’, जहां तांत्रिक अनुष्ठान के लिए गुप्त कमरे बना रखे हैं।
अहिल्यानगर : फार्महाउस में अघोरी विधि के सबूत, यहीं नरबलि की आशंका।
शिर्डी : युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का केस।
मुंबई : पांच सितारा होटलों में स्थायी सुइट, जहां डील और मुलाकातें होती थीं।
पुणे : बेनामी फ्लैट्स, रसूखदार क्लाइंट्स से मुलाकात।
अध्यात्म, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ की आड़ में गंदा खेल : 67 साल का रसूखदार ज्योतिषी अशोक खरात अब पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर आरोप है कि उसने आध्यात्म, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ की आड़ में कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण किया। मीडिया अशोक खरात उर्फ कैप्टन उर्फ भोंदू बाबा के काले कारनामों को खुलासा होने के बाद अब तक राज्य में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने अब मिले सबूतों के आधार पर खरात के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं। सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में खरात के खिलाफ 35 साल की महिला के साथ यौन शोषण, वावी पुलिस स्टेशन (नासिक ग्रामीण) में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और शिरडी पुलिस स्टेशन (अहिल्यानगर) में अश्लील फोटो वायरल करने का केस दर्ज हुआ है।
पूजा-पाठ के नाम पर दरिंदगी! नासिक के ज्योतिष का काला सच, 58 वीडियो से खुलासानशीला पदार्थ देकर शोषण का आरोप : जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं की निजी परेशानियों का फायदा उठाता था। वह खुद को ज्योतिष, न्यूमरोलॉजी और धार्मिक अनुष्ठानों का बड़ा जानकार बताकर लोगों को भरोसे में लेता था। जिन महिलाओं को पारिवारिक, वैवाहिक या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होती, उन्हें वह अपने ऑफिस बुलाता और पूजा-पाठ के नाम पर नशीला पदार्थ देकर शोषण करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक वह कई बार महिलाओं को यह कहकर डराता था कि उनके पति की जान को खतरा है या ग्रह दोष के कारण बड़ा अनर्थ हो सकता है, और इसी डर का फायदा उठाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
27 साल की महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप : इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 27 साल की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसे कई बार पूजा के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
क्या है अशोक खरात की हिस्ट्री : अशोक खरात ने करीब 20 साल पहले मर्चेंट नेवी से रिटायर होने के बाद ज्योतिष का काम शुरू किया था। धीरे-धीरे उसने इसे हाई-प्रोफाइल कंसल्टेंसी का रूप दे दिया। उसके क्लाइंट्स में नेता, बिल्डर, बड़े कारोबारी और चुनाव लड़ने वाले लोग शामिल बताए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक वह निजी कंसल्टेशन के लिए लाखों रुपए तक फीस लेता था और कई मामलों में उसकी फीस 50 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इसी मॉडल के जरिए उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली, जो अब जांच के दायरे में है।
58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तंत्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरीक्या कहा महाराष्ट्र सरकार ने : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि आरोपी खरात ने महिलाओं को डर, अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रताड़ित किया। अब तक इस मामले में 8 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 7 केस की एसआईटी जांच कर रही है, जबकि एक केस की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। फडणवीस ने कहा कि खरात की करीब 40 करोड़ की सम्पत्ति का खुलासा हुआ है। इसके साथ उसके खिलाफ 5 करोड़ की रंगदारी का भी मामला दर्ज हुआ है। 5 करोड़ की रंगदारी, एआई फोटो से ब्लैकमेल फडणवीस ने कहा कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एक महिला को उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। 18 फरवरी 2026 को एआई के जरिए तैयार फोटो वायरल कर बाद में डिलीट कर दिए गए, जिससे सबूत जुटाने में दिक्कत आई। हालांकि पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का काउंसलिंग कर उनकी पहचान गुप्त रखते हुए केस दर्ज किए हैं। इसके साथ ही डिलीट किए गए सबूतों को दोबारा पाने का काम चल रहा है।




