27 दिसम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए शनिवार की रात आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय टीम की घोषणा कर दी। विहान मल्होत्रा को उप कप्तानी सौंपी गई है।

Spread the love

वैभव सूर्यवंशी भी इस टीम का हिस्सा होंगे। जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 50 ओवरों के प्रारूप में 15 जनवरी से छह फरवरी तक खेला जाएगा।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भी टीम घोषित

बोर्ड ने इसी क्रम में अंडर-19 विश्व कप से पहले प्रस्तावित दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भी अंडर-19 टीम टीम की घोषणा कर दी। उस दौरे में राष्ट्रीय अंडर-19 टीम तीन से सात जनवरी के बीच तीन वनडे मैच खेलेगी।

कप्तान और उप कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे

बीसीसीआई ने यह जानकारी भी साझा की है कि विश्व कप के लिए घोषित टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और उप कप्तान विहान मल्होत्रा को कलाई में चोट आई है, जिसके कारण वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे। विश्व कप टीम को ज्वॉइन करने से पहले म्हात्रे और मल्होत्रा को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को जानकारी देनी होगी।


Spread the love