
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 सितंबर 2025, वार सोमवार को आश्विन माह का पहला दिन है। साथ ही आज प्रतिपदा श्राद्ध भी है। आज के दिन उनका श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु प्रतिपदा तिथि पर हुई हो। इसके अलावा नाना-नानी का श्राद्ध भी आज किया जा सकता है। आज श्राद्ध पूजा केवल कुतुप मुहूर्त, रौहिण मुहूर्त और अपराह्न काल में ही की जाती है। आइए अब जानते हैं 8 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में।


✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
प्रतिपदा श्राद्ध की पूजा का मुहूर्त
आज सुबह 11:53 मिनट से लेकर दोपहर 12:44 मिनट तक कुतुप मुहूर्त है, जिसके समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा। आज दोपहर 01:34 मिनट तक रौहिण मुहूर्त रहने वाला है जिसके समाप्त होते ही अपराह्न काल आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 04:04 मिनट तक रहेगा।
तिथि, योग और दिशा शूल
आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके समाप्त होते ही द्वितीया तिथि देर रात तक रहने वाली है। इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक धृति योग है, जिसके बाद देर रात तक शूल योग रहने वाला है। वहीं, दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी।
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो इस समय पूर्वभाद्रपदा चल रहा है, जो रात 08:02 मिनट तक रहेगा। पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के समाप्त होते ही उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा। भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिसके समाप्त होते ही कौलव करण का आरंभ हो जाएगा। आज देर रात 9 बजकर 12 मिनट तक कौलव करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक तैतिल करण के रहने के योग हैं।
सम्वत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय
आज प्रात: काल 6 बजकर 3 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 34 मिनट पर सूर्यास्त होगा। सूर्यास्त के कुछ ही समय बाद 6 बजकर 58 मिनट पर चंद्रोदय हो जाएगा।डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

