उत्तराखंड में विवाहिता की सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। खटीमा में एक महिला की हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

Spread the love

शनिवार को दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया। महिला का विवाह करीब आठ माह पूर्व बरेली निवासी युवक से हुआ था वह अपने मायके में कुछ दिन पहले ही आई थी।

शनिवार रात ग्राम खेतलखंडा खाम से लगे रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में कट्टे से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

शव की पहचान खटीमा पकड़िया निवासी 25 वर्षीय सुनीता पत्नी आनंद तोमर के रूप में हुई। बताया गया कि सुनीता की शादी करीब आठ माह पहले शाहजहांपुर रोड, बरेली निवासी आनंद तोमर से हुई थी। कुछ समय पहले वह मायके आई थी। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इसलिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

बिना ससुराल पक्ष को सूचना दिए अंतिम संस्कार

पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार दिया। वहीं मामले में मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। ऐसे में महिला की हत्या को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।


Spread the love