किच्छा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया विश्व शांति का संदेश “योग जीवन जीने की भारतीय कला है, यह विश्व को शांति और संतुलन का संदेश देता है”

Spread the love

किच्छा, 21 जून 2025 – 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किच्छा में सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क, आवास विकास में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और योगाचार्य भूपाल सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक योगाभ्यास किया और योग की महत्ता को आत्मसात किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

“योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि जीवन जीने की भारतीय शैली है। यह आत्मा और परमात्मा के बीच सेतु का कार्य करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज यह भारतीय परंपरा वैश्विक मंच पर गौरव प्राप्त कर रही है। योग ने समूचे विश्व को एकता, शांति और स्वास्थ्य का संदेश दिया है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह विषय हमें याद दिलाता है कि जब प्रकृति और पर्यावरण स्वस्थ होंगे, तभी मानव समाज भी स्वस्थ रह पाएगा।

पतंजलि योग समिति द्वारा पीएमश्री राजकीय हाई स्कूल परिसर में आयोजित योग शिविर में भी पूर्व विधायक ने शिरकत की और स्थानीय जनसमूह को योग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,

“योग न केवल व्यक्तिगत लाभ का माध्यम है बल्कि सामाजिक और वैश्विक स्वास्थ्य की दिशा में एक व्यापक आंदोलन है। हमें अपने बच्चों और युवाओं को योग से जोड़ना चाहिए ताकि एक स्वस्थ और संतुलित समाज की स्थापना हो सके।”

योगाचार्य भूपाल सिंह नेगी के मार्गदर्शन में उपस्थित जनसमूह ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान सत्रों का अभ्यास किया। उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें पूर्व विधायक शुक्ला द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा किच्छा मंडल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, हीरा सहगल, राजू सिंधी, महेंद्र पाल, देवेंद्र शर्मा, डॉ. मनोहर लाल, अजय गर्ग, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, देवेंद्र शास्त्री, ठाकुरदास सिंधी, सी.पी. मित्तल, आर.के. शर्मा, रितेश मित्तल, मूलचंद राठौर, रमन कोली, विवेक राय, शरण संधू, प्रकाश पंत, मनजीत सिंह, नाजिम मलिक, कविता मान, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, धनीराम, उमाशंकर रस्तोगी, ओंम तनेजा, हारून मलिक, जावेद मलिक, संजीव खन्ना, राजकुमार कलरा, संदीप दीक्षित, कमलेश राठौर, अजीत सक्सेना, नितिन वाल्मीकि, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, दया दसीला, कुलदीप बग्गा, मनी सक्सेना, रितिक कश्यप, राजकुमार कोली, हीरा सरकार, और जानकी तिवारी शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और “योग अपनाएं, रोग भगाएं” के संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्ट: अवतार सिंह बिष्ट

शैल ग्लोबल टाइम्स | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स


Spread the love