उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के सामने का है. इसमें नजर आ रहा है कि एक चलती थार कार में अचानक आग लग गई. कार में लोग समय रहते बाहर निकल आए, इसलिए किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ.

Spread the love

इसका वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए पुलिस ने लिखा-रूद्रपुर उधमसिंहनगर में भीड भरी सड़क पर थार आग का गोला बन गई. इसके बाद घबराहट का महौल बन गया. फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

उत्तराखंड पुलिस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें नजर आ रहा है कि आग बुझाने का काम जारी है. थार से आग की लपटें उठ रही है. यह आग बहुत ही भयावह है. वीडियो में दिख रहा है कि दमकलकर्मी आग को बुझाने में लगे हुए हैं. जल रही कार में पानी की फुहार डाली जा रही है. कुछ दमकलकर्मी दूर से पानी डाल रहे हैं जबकि कुछ कार के नजदीक से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.


Spread the love