ज्यो तिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और उनके संयोग का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में मंगल ग्रह वृषभ राशि में स्थित है, और 26 फरवरी को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेगा।

Spread the love

इन दोनों ग्रहों के मिलन से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव 5 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह

वृष राशि

मंगल और चंद्रमा का संगम वृष राशि में हो रहा है, जिससे इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, और प्रमोशन की संभावना है। व्यापारियों के लिए कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है, और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात भी फायदेमंद साबित होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को मंगल और चंद्रमा की युति से कई खुशियों का अनुभव होगा। भाग्य का साथ मिलेगा और जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना है और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मकर राशि

महालक्ष्मी राजयोग का लाभ मकर राशि के जातकों को भी मिलेगा। किस्मत हर कदम पर आपका साथ देगी। नए घर की खरीदारी का योग बन सकता है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी और सभी समस्याएं हल होंगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को महालक्ष्मी राजयोग से भरपूर लाभ मिलेगा। अगले कुछ महीनों में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे, नई नौकरी के प्रस्ताव आएंगे, और व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और नए वाहन का सुख भी मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को महालक्ष्मी राजयोग से सबसे अधिक लाभ होगा। जीवन में खुशियों की बौछार होगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे और संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

✧ धार्मिक और अध्यात्मिक

Spread the love