2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, नवग्रह में से चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है, जिससे शुभ-अशुभ राजयोग का निर्माण करते हैं।

Spread the love

बता दें कि इस समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान है। लेकिन 20 तारीख को वह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में वृषभ राशि में विराजमान गुरु की नजर चंद्रमा पर पड़ेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को शक्तिशाली योग में से एक माना जाता है। इस योग के बनने से आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होती है। आइए जानते हैं मकर राशि में बना गजकेसरी राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 20 अप्रैल को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 23 अप्रैल तक इसी राशि में रहने वाले हैं। चंद्र राशि के आधार पर जाने किन राशियों को मिलेगा लाभ। बता दें कि जिन राशियों की कुंडली में गुरु-चंद्रमा की स्थिति मजबूत है, तो उन्हें बंपर लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में चंद्रमा लग्न भाव में रहने वाले है और गुरु की दृष्टि भी पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है। नौकरी में तरक्की या बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही आय की वृद्धि के कई नए अवसर बन रहे हैं। धन से जुड़े मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। माता-पिता अपनी संतान पर गर्व करेंगे। रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को विभिन्न आयामों में तरक्की और बदलाव देखने को मिल सकता है। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही अनुभवी व्यक्ति आपका मार्गदर्शन करेंगे। इससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। निवेश करना इस अवधि में लाभकारी हो सकता है। भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। संतुलित जीवनशैली से आप सेहतमंद रह सकते हैं। करियर के क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इसके साथ ही खुद का व्यापार है, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही माता का साथ मिलेगा और लक्जरी में बढ़ोतरी होने वाली है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन का फल आपको मिल सकता है। परिणामस्वरूप आपके काम की सराहना के साथ-साथ तरक्की के कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो अच्छी रहने वाली है। लेकिन घर के रिनोवेशन, संपत्ति आदि में अच्छा खासा निवेश हो सकता है। लव लाइफ की बात करें, तो परिवार के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। इसके साथ ही पार्टनर के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती है।

अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में


Spread the love