रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में 24 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्ष 2001 में स्वर्गीय श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्थापित यह विद्यालय आज अंग्रेजी माध्यम से नर्सरी से कक्षा 12 तक विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी वर्ग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। वर्ष 2018 से विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, सीसीटीवी से युक्त सुरक्षित परिसर, विज्ञान व कंप्यूटर लैब तथा अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
13 दिसंबर 2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 170 छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाता यह विद्यालय प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)।गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने 24 वर्ष पूर्ण करते हुए यह सिद्ध किया है कि सीमित संसाधनों में भी यदि दृष्टि स्पष्ट और उद्देश्य मजबूत हो, तो उत्कृष्ट शिक्षा दी जा सकती है। अप्रैल 2001 में “विजडम शिक्षा समिति” द्वारा स्वर्गीय श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में स्थापित यह विद्यालय आज क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित 10+2 शिक्षण संस्थान बन चुका है।
वर्तमान में विद्यालय समिति के प्रबंधक श्री गोपाल सिंह पटवाल के नेतृत्व में स्कूल का निरंतर उच्चीकरण किया गया है। अंग्रेजी माध्यम से नर्सरी से कक्षा 12 तक विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी वर्ग की सहशिक्षा उपलब्ध कराते हुए विद्यालय उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सीबीएसई पैटर्न पर आधारित मान्यता प्राप्त संस्थान है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से अब तक बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
विद्यालय में 40 से अधिक हवादार कक्षाएं, सीसीटीवी से युक्त सुरक्षित परिसर, विज्ञान प्रयोगशाला, गणित व कंप्यूटर लैब, योग्य व प्रशिक्षित शिक्षक, यातायात सुविधा, खेलकूद, नृत्य-संगीत जैसी सहगामी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को मजबूती प्रदान कर रही हैं। वर्ष 2009 से सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए अंतर-विद्यालयी लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन भी विद्यालय की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है।
शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए 13 दिसंबर 2025 को महिला कल्याण विभाग द्वारा विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती चंद्रकला राय, चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर स्मिता, केस वर्कर रेखा अधिकारी तथा स्पोर्ट्स पर्सन दीपा राय ने लगभग 170 छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार अधिनियम सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर क्राइम नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी।
इसके साथ ही धृति फाउंडेशन जैसी संस्थाओं के सहयोग से बालिकाओं की शिक्षा, मेंटरिंग और सिविल सेवा मार्गदर्शन की दिशा में भी विद्यालय का जुड़ाव सराहनीय है, जिससे छात्राएं उच्च सरकारी पदों तक पहुंचने का सपना साकार कर रही हैं।
आज विजडम पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। स्पष्ट है कि विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न केवल एक शैक्षणिक संस्था है, बल्कि संस्कार, सुरक्षा और सामाजिक चेतना का सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा

