
बता दें कि मीन राशि में राहु, शुक्र, बुध और शनि विराजमान है, जिससे चतुर्ग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं 25 अप्रैल को चंद्रमा भी इसी राशि में आ जाएंगे, जिससे पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…


शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 25 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 27 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में पंचग्रही राजयोग करीब 54 घंटे के लिए बनेगा। बता दें कि पंचग्रही का प्रभाव चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए पंचग्रही राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से अपार सफलता हासिल हो सकती है। शुक्र भी इस राशि में रहकर मालव्य राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। आप आत्म मंथन भी करेंगे, जिससे आपके अंदर कई बदलाव कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस हो सकता है। आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी। तर्क-वितर्क करने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी पंचग्रही राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। शनि की कृपा से रुके काम पूरे हो सकते हैं। शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकता है। पदोन्नति के साथ नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। घर, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शुक्र की कृपा से लव लाइफ अच्छी जाने वाली है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आने वाली है। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के दसवें भाव में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कर्म भाव में इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होने से इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में बंपर लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही जिन जातकों के दूसरी कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई किया है, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा व्यापार को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
