वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य को मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, धन-संपदा और आत्मा का कारक माना जाता है।

Spread the love

हर माह सूर्य अपनी राशि बदलते हैं, जिससे 12 राशियों के साथ-साथ देश और दुनिया पर भी प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में स्थित होकर अत्यंत बलशाली हैं, लेकिन 17 सितंबर को वह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध की राशि में आने से सूर्य का बल कुछ हद तक कम हो सकता है, फिर भी कई राशियों के जातकों के जीवन पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि सूर्य के कन्या राशि में गोचर से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है

।✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पिता के कारक सूर्य 17 सितंबर 2025 की रात 01 बजकर 54 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में 17 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। सूर्य इस राशि के छठे भाव में प्रवेश करेगा, जिससे मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में स्थिरता बनी रहेगी और उच्च अधिकारी आपके काम से खुश होकर आपकी सराहना करेंगे। संभव है कि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जाए। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ भी हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, हालांकि बच्चों के स्वास्थ्य पर अतिरिक्त खर्च हो सकता है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ‘ऊं सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें।

धनु राशि (SagittariusZodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करना शुभ परिणाम देगा। सूर्य दशम भाव में गोचर करेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आपके प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को खुशियों की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और वे अपने काम से संतुष्ट होंगे। व्यापार में नई रणनीतियाँ बनाकर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए आप आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनि देव की पूजा करें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद रहेगा। सूर्य इस अवधि में धन और वाणी भाव पर गोचर करेगा, जिससे आकस्मिक धनलाभ की संभावना बन रही है। जीवन में तय किए गए लक्ष्य पूरे होंगे और आपको नए व बेहतरीन प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। यह समय आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे। व्यापारियों को उधार धन मिलने के योग भी हैं। समग्र रूप से यह अवधि आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगी।

सितंबर माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानेंसाप्ताहिक टैरो राशिफलमेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलसिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलतुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलधनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल


Spread the love