हरिपुरा जलाशय में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 60 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

Spread the love

गूलरभोज (उधमसिंह नगर)।
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के निर्देशन में सिंचाई विभाग द्वारा हरिपुरा जलाशय, गूलरभोज क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को कुल 60 नोटिस जारी किए गए, जिनमें चार धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को 15 दिन की अवधि का नोटिस दिया गया है। निर्धारित समयावधि के भीतर अतिक्रमण स्वयं न हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा विधिवत हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरिपुरा जलाशय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। प्रथम चरण में 1.13 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, जबकि द्वितीय चरण में 2.45 हेक्टेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस, प्रशासन एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान में उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई, कोतवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love